Wednesday, October 21st, 2026

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में झंडोत्तोलन समारोह 

पटना 
गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन को पटनावासी तैयार हैं। सरकारी भवन रंगीन रोशनी से नहा उठे हैं। मुख्य समारोह गांधी मैदान में होगा। दस विभागों की झांकियां निकलेंगी। गांधी मैदान समारोह में बिना पास के नहीं जा सकेंगे। ऐसे में आम लोग मुख्य समारोह यू ट्यूब और आईपीआरडी के फेसबुक पेज पर देख सकते हैं। 

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की तैयारी शहर के शिक्षण संस्थानों में भी की गई है। हालांकि, कोरोना काल के चलते ज्यादातर संस्थानों ने रंगारंग कार्यक्रम से दूरी बनाई है। कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। 

 

#झंडोत्तोलन समारोह 

Source : Agency

पाठको की राय